allsnsrank
회원가입

बॉन के राजधानी बनने की असली वजह [How Bonn became the capital of West Germany] | Baebaak Isha

DW हिन्दी
구독자 499만명
조회수 1,478회 · 좋아요 164 · 참여율 11.10% · 2026-11-07 📊 채널 정보 보기 ▶ 유튜브

지금 보고 있는 영상

बॉन के राजधानी बनने की असली वजह [How Bonn became the capital of West Germany] | Baebaak Isha
조회수 1,478
영상 설명 · 눌러서 펼치기
आज अगर किसी से पूछा जाए कि जर्मनी की राजधानी क्या है, तो जवाब होगा- बर्लिन. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय जर्मनी की राजधानी बर्लिन नहीं, बल्कि बॉन हुआ करती थी? आज के एपिसोड में हम आपको ले चलेंगे उस शहर की सैर पर, जिसने दूसरे विश्व युद्ध के बाद नए जर्मनी की नींव रखी. बॉन सिर्फ महान संगीतकार लुडविग फॉन बेथोफन का जन्मस्थान ही नहीं, बल्कि आधुनिक जर्मन लोकतंत्र की जन्मस्थली भी है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी दो हिस्सों में बंट गया. बर्लिन भी पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित हो चुका था, इसलिए पश्चिमी जर्मनी को एक नई राजधानी की जरूरत थी. इसके लिए चुना गया बॉन, एक ऐसा शहर जो राजधानी से ज्यादा एक शांत कस्बे जैसा दिखाई देता था. लेकिन यही छोटा सा शहर जल्द ही पश्चिमी जर्मनी की राजनीति का केंद्र बन गया. यहीं जर्मनी के नए लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी गई. जर्मन संविधान को आकार मिला, संसद की इमारतें बनीं और युद्ध की तबाही से उबर रहे देश के भविष्य से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए. शांति, लोकतंत्र और पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ते जर्मनी के लिए बॉन एक प्रतीक बन गया. फिर 1989 में बर्लिन की दीवार गिरी और जर्मनी बार फिर एक हो गया. इसके बाद राजधानी को वापस बर्लिन ले जाया गया. लेकिन सवाल आज भी बना हुआ है. आखिर ऐसा क्या था इस छोटे से शहर में कि उसे पश्चिमी जर्मनी की राजधानी चुना गया? जानिए बॉन की दिलचस्प कहानी. जानिए कैसे एक शांत शहर ने दशकों तक जर्मनी की राजधानी होने का दायित्व निभाया और आधुनिक जर्मनी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई.

In today's episode, we take you on a journey through Bonn, the city that helped shape postwar Germany. Best known as the birthplace of Ludwig von Beethoven, Bonn also served as the capital of West Germany from 1949 to 1990 and remained the seat of government until 1999. After World War II, Germany was divided into East and West, while Berlin itself was split between the two blocs, making it impractical as the capital of the Federal Republic. Bonn was chosen as a provisional capital, where the Basic Law, Germany's constitution, was adopted in 1949. From here, West Germany rebuilt its democratic institutions and international reputation, guided by the principle: "Never again war from German soil."

#BaebaakIsha #GermanHistory #DWHistory #Bonn