allsnsrank
회원가입

विली ब्रांट घुटनों पर क्यों झुके? [The Day Germany's Chancellor Fell to His Knees] | Baebaak Isha

DW हिन्दी
구독자 499만명
조회수 23,521회 · 좋아요 277 · 참여율 1.18% · 2026-10-31 📊 채널 정보 보기 ▶ 유튜브

지금 보고 있는 영상

विली ब्रांट घुटनों पर क्यों झुके? [The Day Germany's Chancellor Fell to His Knees] | Baebaak Isha
조회수 23,521
영상 설명 · 눌러서 펼치기
7 दिसंबर 1970. यह वह दिन था जब तत्कालीन पश्चिम जर्मनी के चांसलर विली ब्रांट पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में एक स्मारक के सामने अचानक घुटनों के बल झुक गए. यह वॉरसॉ गेटो के नायकों की याद में बना स्मारक था. कुछ क्षणों का यह मौन, इतिहास के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक संदेशों में बदल गया. विली ब्रांट का नाजी अपराधों से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था. उल्टा, उन्होंने खुद नाजी शासन का विरोध किया था और उसके दौर में निर्वासन का जीवन बिताया था. फिर भी उन्होंने दुनिया को यह संदेश दिया कि अतीत के अपराधों की जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता. उनका यह कदम जर्मनी की ओर से पश्चाताप, जिम्मेदारी और मेल-मिलाप का प्रतीक बन गया. हालांकि, उस समय जर्मनी में हर किसी ने उनके इस कदम का स्वागत नहीं किया. कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा आत्मग्लानि बताया और उनकी आलोचना की. लेकिन ब्रांट समझते थे कि यूरोप में भरोसा दोबारा हासिल करने के लिए जर्मनी को अपने अतीत का सामना करना ही होगा. इसी सोच के तहत उन्होंने पूर्वी यूरोप के देशों के साथ रिश्ते सुधारने की नीति अपनाई और ऐतिहासिक वॉरसॉ संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसने शीत युद्ध के दौर में नए संवाद का रास्ता खोला. आज भी वॉरसॉ में घुटनों के बल झुकते विली ब्रांट की तस्वीर राजनीतिक साहस और ऐतिहासिक जिम्मेदारी की सबसे मजबूत मिसालों में गिनी जाती है. #BaebaakIsha के आज के एपिसोड में सुनिए उस जर्मन चांसलर की कहानी, जिसने नाजी जर्मनी के गुनाहों के लिए दुनिया के सामने सिर झुकाया और जर्मनी को अपने अतीत से समझौता करने का रास्ता दिखाया.

December 7, 1970. On this day, West German Chancellor Willy Brandt suddenly dropped to his knees in front of a memorial in Warsaw, the capital of Poland. The memorial honored the heroes of the Warsaw Ghetto. This brief moment of silence became one of the most powerful political statements in modern history. Willy Brandt had no personal involvement in Nazi crimes. In fact, he had opposed the Nazi regime and spent years in exile because of it. Nevertheless, he sent a message to the world that a nation cannot turn away from responsibility for the crimes of its past. His gesture became a symbol of repentance, accountability, and reconciliation. At the time, not everyone in Germany welcomed his action. Many felt it reflected excessive guilt and criticized him. But Brandt understood that Germany would have to confront its history to regain trust in Europe. Guided by this belief, he pursued a policy of improving relations with Eastern European countries and signed the historic Warsaw Treaty, opening the door to new dialogue during the Cold War. Even today, the image of Willy Brandt kneeling in Warsaw is regarded as one of the strongest examples of political courage and historical responsibility. #BaebaakIsha #DWHistory #WillyBrandt